लाइव न्यूज़ :

अहमदाबादः कपड़ा गोदाम में आग, विस्फोट से ढहा, 9 लोगों की मौत, कई घायल, राहत और बचाव जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 4, 2020 18:59 IST

अस्पताल ने एक बयान में बताया कि 13 घायलों में से, 9 को वहां लाते ही मृत घोषित कर दिया गया था और अन्य 4 का इलाज जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपिराना-पिपलाज रोड स्थित इमारत में आग लगने के कारण विस्फोट हो गया था। इस इमारत में ही गोदाम बना था। दमकल विभाग के अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि मलबे में से 13 लोगों को बाहर निकाल ‘एलजी अस्पताल’ ले जाया गया।

अहमदाबादः गुजरात में एक विस्फोट से गोदाम ढहने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि मलबे में से 14 लोगों को बाहर निकाल ‘एलजी अस्पताल’ ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि पिराना-पिपलाज रोड स्थित इमारत में आग लगने के कारण विस्फोट हो गया था। इस इमारत में ही गोदाम बना था। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि 14 घायलों में से, 9 को वहां लाते ही मृत घोषित कर दिया गया था और अन्य 5 का इलाज जारी है।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक कम से कम 14 लोगों को मलबे से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र, पिराना-पिपलाज रोड पर यह इमारत स्थित है और आग लगने के बाद यहां विस्फोट हुआ। दमकल विभाग के प्रमुख अधिकारी एम.एफ दस्तुर ने कहा, ‘‘ विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। अभी तक 14 लोगों को मलबे से निकाला गया है। सभी को ‘एलजी अस्पातल’ ले जाया गया ।’’

उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए कंक्रीट के स्लैब तोड़ने पड़े, जिसके लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया। इस बीच , सरकारी अस्पताल ने बताया कि यहां लाए गए 14 लोगों में से 9 लोगों की मौत हो गई। उसने एक बयान में कहा, ‘‘ अन्य 5 का इलाज चल रहा है।’’

दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे आग लगने से विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही बचाव तथा दमकल विभाग के कम से कम 26 वाहन मौके पर भेजे गए। पुलिस उपायुक्त अशोक मुनिया ने कहा, ‘‘ रसायन का गोदाम विस्फोट के बाद धंस गया। बचाव कार्य अब भी जारी है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’ इस बीच, साथ वाली इमारत में काम करने वाले मजदूरों ने पत्रकारों को बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि गोदाम की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे छत गिर गई और उसमें काम करने वाले लोग नीचे दब गए।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया