लाइव न्यूज़ :

गुजरात : मुंद्रा मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अफगान व्यक्ति एनआईए की हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:54 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 दिसंबर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त करने के मामले में गिरफ्तार एक अफगान नागरिक को यहां की एक विशेष अदालत ने बुधवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया।

सितंबर में मुंद्रा बंदरगाह से 21,000 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्ती मामले में गिरफ्तार होने वाले आठवें आरोपी शोभन आर्यनफर (28) को विशेष अदालत की न्यायाधीश शुभदा बक्शी की अदालत में पेश किया गया।

विशेष लोक अभियोजक अमित नायर ने कहा कि अदालत ने उसे एनआईए के अनुरोध पर 10 दिनों के लिए जांच एजेंसी की रिमांड पर भेज दिया ।

नायर ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर मुंद्रा मादक पदार्थ मामले के संबंध में नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त पैसों का हवाला लेनदेन किया था, और एनआईए ने इस आधार पर उसकी रिमांड मांगी कि वह लेनदेन पर उससे पूछताछ करना चाहती है।

राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने 13 सितंबर को दो कंटेनरों को जब्त किया था जो ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह के माध्यम से अफगानिस्तान के कंधार से मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचे थे। कंटेनरों पर लिखी घोषणा में दावा किया गया था कि उनमें "अर्ध-संसाधित पाउडर पत्थर" थे।

17 और 19 सितंबर को, डीआरआई ने पुष्टि की कि दो कंटेनरों में वास्तव में हेरोइन थी, जिसे "बड़े थैलों" की "निचली परतों" में छुपाया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बाद में मामले की जांच एनआईए को सौंप दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग