लाइव न्यूज़ :

गुजरात: छात्रा के साथ बलात्कार, वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्त में

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:22 IST

Open in App

वडोदरा, 28 सितंबर गुजरात पुलिस ने कानून की पढ़ाई कर रही 24 वर्षीय छात्रा के साथ वडोदरा में कथित तौर पर बलात्कार करने और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोपी को मंगलवार को जूनागढ़ से पकड़ लिया। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोत्री पुलिस थाने में 19 सितंबर को बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया था और अब फरार आरोपी राजू भट्ट को पकड़ लिया गया है जोकि पावागढ़ के एक मंदिर का पूर्व न्यासी है। उन्होंने बताया कि मामले में सह-आरोपी अशोक जैन को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने कहा, '' कोविड जांच रिपोर्ट आने के बाद भट्ट को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया जाएगाा। पीड़िता वडोदरा के एक विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रही है और वह आरोपी जैन की चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म में प्रशिक्षण ले रही थी। जैन ने सबसे पहले पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में उसने पीड़िता को भट्ट से मिलवाया, जिसके बाद भट्ट ने भी उसका यौन शोषण किया।''

उन्होंने बताया कि बाद में भट्ट और जैन ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है