लाइव न्यूज़ :

गुजरात एसीबी ने गिरफ्तार सरकारी इंजीनियर के पास से 2.27 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:23 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 जुलाई गुजरात के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने एक सरकारी अधिकारी के पास से रिकॉर्ड 2.27 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं, जिसे 16 जुलाई को कथित तौर पर 1.21 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

गुजरात एसीबी ने एक विज्ञप्ति में इसे अपने इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती बताते हुए कहा कि उसने गांधीनगर में समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) कार्यालय में तैनात राजकीय परियोजना अभियंता (क्लास 2) निपुण चोकसी के एक लॉकर से 10 लाख रुपये मूल्य का 300 ग्राम सोना भी बरामद किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाटन में एसएसए के लिए कुछ काम पूरा करने वाले एक ठेकेदार ने एसीबी से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद 16 जुलाई को चोकसी को 1.21 लाख रुपये लेते समय पकड़ा गया।

विज्ञप्ति के अनुसार उसके घर से 4.12 लाख रुपये और दो अलग-अलग बैंक लॉकरों से 74.50 लाख और 1,52,75,000 रुपये बरामद किये गए । जांच में पता चला कि चोकसी ठेकेदारों से काम पूरा करने के लिये एक प्रतिशत कमीशन वसूलता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल