लाइव न्यूज़ :

गुजरात: एसीबी ने एक उप जिलाधिकारी समेत दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 अक्टूबर गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने घूस मांगने और घूस लेने के आरोप में एक उप जिलाधिकारी और एक तालुका विकास अधिकारी को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसीबी ने देवभूमि-द्वारका जिले में कार्यरत उप जिलाधिकारी निहार भेटरिया को कथित तौर पर तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिर-सोमनाथ जिले के सूत्रपाड़ा तालुका में तालुका विकास अधिकारी अमृत परमार को भी एक ठेकेदार से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि भेटरिया गुजरात प्रशासनिक सेवा के प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं।

एसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एक किसान और उसके दो मित्रों ने अपनी फसलों की पशुओं से रक्षा करने की खातिर बंदूकें खरीदने के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। अधिकारी ने बताया कि भेटरिया ने आवेदन को मंजूर करने के लिए प्रत्येक आवेदक से एक-एक लाख रुपये की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि किसान ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद भेटरिया को द्वारका स्थित अपने कार्यालय में तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक बृहस्पतिवार को ही द्वितीय श्रेणी के अधिकारी परमार को एक ठेकेदार से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। दोनों अधिकारियों को भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे