लाइव न्यूज़ :

गुजरात एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में वन अधिकारी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 6, 2020 16:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह नवंबर गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 10 साल की अवधि में 1.68 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसीबी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चार साल की लंबी जांच के बाद, एसीबी ने बृहस्पतिवार को गांधीनगर में गुजरात वन विभाग के मुख्य कार्यालय, अरण्य भवन में आरएफओ के रूप में तैनात निमेश मजूमदार को गिरफ्तार किया।

मजूमदार के खिलाफ 2016 में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। उस समय वह बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ में आरएफओ के रूप में तैनात थे।

एसीबी के अनुसार, 2005 से 2015 के बीच मजूमदार की आय 40.3 लाख रुपये थी जबकि उनका कुल खर्च या निवेश 2.08 करोड़ रुपये था।

जांच में कहा गया है कि आरोपी के पास 1.68 करोड़ रुपये की संपत्ति ऐसी है, जो उनकी वैध आय के मुकाबले 418 प्रतिशत अधिक है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है