लाइव न्यूज़ :

गुजरात : बेटी से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:44 IST

Open in App

भरूच, 22 नवम्बर गुजरात के भरूच जिले में 19 वर्षीय एक युवक की उसके पड़ोसी ने उसकी बेटी से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां अंकलेश्वर के नावा बोरभाटा गांव में शुक्रवार की शाम को पांच वर्षीय बच्ची के पिता ने आरोपी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस अधीक्षक चिराग पटेल ने बताया कि पिटाई से आरोपी बेहोश हो गया और उसे भरूच के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गयी।

पटेल ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची चिल्लाती हुई शौचालय से बाहर आयी और इसके तुरंत बाद 19 वर्षीय युवक को भी वहीं से निकलता हुआ उसकी मां ने देखा और वह उसे लड़की के पिता के पास ले गयी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कथित अपराध से नाराज बच्ची के पिता ने आरोपी की लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। लड़की के पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।’’

पटेल के अनुसार शुक्रवार देर रात को युवक की मौत से पहले बच्ची के पिता ने उसके विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल