लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बांध के निकट एक शेरनी और चार चिंकारा मृत मिले

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 मई गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन मंडल में विसावदार में एक बांध के निकट एक शेरनी और चार चिंकारा मृत पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन जानवरों की मौत प्रत्यक्ष तौर पर डूबने की वजह से हुई है और इसका ताउते चक्रवात से कोई संबंध नहीं जान पड़ता है। इस चक्रवात ने सप्ताह की शुरुआत में राज्य में तबाही मचाई थी।

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वसावदा ने बताया कि इन जानवरों के कंकाल गिर पश्चिम वन क्षेत्र के विसावदार के वेकरिया गांव में एक बांध के तटों पर शुक्रवार को मिला है। जानवरों की मौतों की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

गुजरात में चक्रवात से बेहद प्रभावित जूनागढ़ में एशियाई शेरों की अच्छी खासी संख्या है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ बाघिन की उम्र पांच से नौ साल के बीच में है और ऐसा प्रतीत होता कि उसकी मौत डूबने से हुई है। वैसे यह घटना चक्रवात से जुड़ा हुआ नहीं प्रतीत होता है। बाघिन चिंकारा का पीछा करने के दौरान फंस गई होगी।’’

वन विभाग ने बताया कि शनिवार को भावनगर के वडाल में एक पशु देखरेख केंद्र में एक तेंदुआ की मौत हो गई। तेंदुआ को कुछ दिन पहले ही यहां लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?