लाइव न्यूज़ :

गुजरात : मालगाड़ी की ठोकर लगने से एक शेर बुरी तरह घायल

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:21 IST

Open in App

अमरेली, 16 फरवरी गुजरात के अमरेली जिले में राजुला शहर के समीप मंगलवार को एक मालगाड़ी की ठोकर लगने से एक शेर बुरी तरह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए एक दल बनाया गया है।

मालगाड़ी ने शेर को टक्कर मार दी। उसकी उम्र 5-9 साल के बीच है।

यह मालगाड़ी अमरेली जिले में राजुला और पीपावाव बंदरगाह के बीच चलती है।

वन उपसंरक्षक निशा राज ने कहा, ‘‘ वन अधिकारियों को पशुओं पर नजर रखने वालों से इस घटना की जानकारी मिली। घायल शेर को बाबरकोट बचाव केंद्र लाया गया और फिर उसे उपचार के लिए जूनागढ़ के सक्करबाग चिडि़याघर ले जाया गया। ’’

मुख्य वन संरक्षक डी टी वसावडा ने बताया कि शेर गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन वह बच जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ने रेल अधिकारियों से वन क्षेत्रों से गुजरते समय ट्रेनों की गति कम करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग