लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कांग्रेस के एक और नेता को हुआ कोरोना, रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2020 14:39 IST

कांग्रेसी विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वह पार्टी के अन्य विधायकों के साथ मंगलवार सुबह गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात करने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को कांग्रेस के पार्षद बदरुद्दीन शेख का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।यह जानकारी नगर आयुक्त विजय नेहरा ने दी है।

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच गुजरात के एक और कांग्रेस का नेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसे दो दिन पहले ही होम क्वारंटाइन किया गया था। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, इस बार अहमदाबाद नगर निगम में कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद बदरुद्दीन शेख को कोरोना हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कांग्रेस के पार्षद बदरुद्दीन शेख का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। यह जानकारी नगर आयुक्त विजय नेहरा ने दी है। पार्षद बदरुद्दीन शेख की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्रित की जा रही है, ताकि लोगों की जांच और उन्हें क्वारंटाइन किया जा सके।

इससे पहले कांग्रेसी विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह पार्टी के अन्य विधायकों के साथ मंगलवार सुबह गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात करने गए थे। उसी शाम खेड़ावाला में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बीच सीएम विजय रूपाणी अगले एक हफ्ते तक किसी से मुलाकात नहीं करेंगे, लेकिन इस दौरान वह राज्य प्रशासन का संचालन करते रहेंगे।  मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अश्विनी कुमार ने बुधवार को बताया कि रूपाणी की सेहत अच्छी है और वह राज्य प्रशासन का संचालन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वीडियो कॉलिंग और टेलीकॉलिंग जैसी तकनीकी सुविधाओं की मदद से करेंगे। उन्होंने बताया, 'अगले एक हफ्ते तक मुख्यमंत्री आवास पर किसी आगंतुक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।'  

कुमार ने कहा कि खेड़ावाला ने कोरोना वायरस संक्रमण के नमूने दिए थे। उसके बावजूद वह घर पर नहीं रहे और रूपाणी से मिलने आ गए। ऐसा करके उन्होंने एक बड़ी गलती की है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों