लाइव न्यूज़ :

गुजरात : जूनागढ़ में होगा 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:51 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 अगस्त गुजरात सरकार ने शनिवार को कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जूनागढ़ में आयोजित होगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को जूनागढ़ में एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राज्य की जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री और राज्यपाल शनिवार शाम जूनागढ़ पहुंचेंगे और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार को समारोह के दौरान रूपाणी गुजरात पुलिस को 10,000 बॉडी वॉर्न (शरीर पर धारण किये जा सकने वाले) कैमरे और 15 ड्रोन कैमरा सिस्टम सौंपेंगे ताकि जनता की सेवा करने के दौरान उन्हें आसानी हो।

गौरतलब है कि गुजरात सरकार प्रत्येक वर्ष राजधानी गांधीनगर के बजाय राज्य के विभिन्न शहरों में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू