लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कॉलेज में माहवारी का सबूत मांगने के मामले में छात्राओं से बात करेगी NCW की कमेटी

By भाषा | Updated: February 14, 2020 19:10 IST

एनसीडब्ल्यू के बयान के अनुसार आयोग ने इस ‘‘शर्मनाक कार्य’’ के लिए सहजानंद गर्ल्स इंस्टीट्यूट कॉलेज के न्यासी प्रवीण पिंडोरा और प्रधानाध्यापक रीता रानीगा से जवाब मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के एक कॉलेज में माहवारी नहीं होने के सबूत के तौर पर छात्राओं को कथित रूप से अपने अंत:वस्त्र उतारने पर मजबूर किया गया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक जांच समिति का गठन किया है जो पीड़ित छात्राओं से बात करेगी। 

गुजरात के एक कॉलेज में माहवारी नहीं होने के सबूत के तौर पर छात्राओं को कथित रूप से अपने अंत:वस्त्र उतारने पर मजबूर किए जाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक जांच समिति का गठन किया है जो पीड़ित छात्राओं से बात करेगी। 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार कॉलेज के छात्रावास में रहने वाली स्नातक की 68 छात्राओं की कॉलेज से रेस्टरूम तक परेड कराई गई थी और हर छात्रा को अपने अंत:वस्त्र उतारने के लिए मजबूर किया गया था ताकि यह साबित हो सके उन्हें माहवारी नहीं आई है।

एनसीडब्ल्यू के बयान के अनुसार आयोग ने इस ‘‘शर्मनाक कार्य’’ के लिए सहजानंद गर्ल्स इंस्टीट्यूट कॉलेज के न्यासी प्रवीण पिंडोरा और प्रधानाध्यापक रीता रानीगा से जवाब मांगा है। एनसीडब्ल्यू ने एक जांच दल का गठन किया है जो संस्थान की छात्राओं से मिलेगी और घटना के बारे में पूछताछ करेगी।

बयान के अनुसार, ‘‘एनसीडब्ल्यू ने कच्छ विश्वविद्यालय की प्रभारी कुलपति दर्शना ढोलकिया और गुजरात के डीजीपी शिवानंद झा (आईपीएस) से भी मामले में विस्तृत जांच करने और उनकी कार्य रिपोर्ट पर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।’’

 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है