लाइव न्यूज़ :

बिहार व बंगाल के बाद गुजरात के सूरत में भड़की सांप्रदायिक हिंसा , 6 जख्मी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 30, 2018 12:19 IST

न्यूज चैनल एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 29 मार्च को देर रात सूरत के अमरेली में हिंसा भड़की है।

Open in App

सूरत(30 मार्च): रामनवमी के दिन (25 मार्च, 2018) पश्चिम बंगाल और बिहार में हिंसा का रूप देखने को मिला था। इस सांप्रदायिक हिंसा के बाद  गुजरात में भी दो समुदायों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। 

वहीं, अब न्यूज चैनल एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार  29 मार्च को देर रात सूरत के अमरेली में हिंसा भड़की है। जिसमें करीब 6 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि जिस समय ये पूरा प्रकरण हो रहा था पुलिस  हस्तक्षेप के बाद  भी इस हिंसा को रोका नहीं जा सका। 

जब ये घटना आपे के बाहर हो गई उसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। जिस पर उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। पुलिस ने लोगों को मौके से भगाने के लिए चार बार हवाई फायर किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वहीं, खबर के मुताबिक  स्थानीय प्रशासन ने बताया कि 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि इस घटना को बढ़ावा देने वाले और लोगों को भड़काने वालों की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

 पुलिस के मुताबिक इस हिंसा का अहम कारण  अभी पता नहीं चल सकी है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग समुदाय के दो लोगों के बीच हुए छोटे से विवाद ने हिंसा का इतना बड़ा रूप ले लिया। इसकी वजह पास में स्थित मस्जिद की दीवार पर पत्थर लगना बताई गई। वहीं, हालात देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया