लाइव न्यूज़ :

गुजरात: गांधीनगर नगर निगम चुनाव में 56.24 प्रतिशत मतदान, परिणाम मंगलवार को

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार अक्टूबर गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में रविवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 प्रतिशत रहा। चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित होंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा और भानवड में क्रमश: 55.07 और 62.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बनासकांठा जिले के थारा में 73.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद और जूनागढ़ के दो नगर निगमों की तीन सीटों और नगरपालिकाओं एवं जिला पंचायतों की सीटों पर हुए उपचुनावों में भी मतदान क्रमश: 27.20, 47.99 और 57.08 प्रतिशत रहा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि तालुका पंचायतों की सीटों पर हुए उपचुनाव में औसतन 72.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मुकाबला त्रिकोणीय है, जिसमें आप पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक ठोस प्रयास कर रही है। ये चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा हाल ही में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए हैं।

गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।

तीन नगरपालिकाओं की 78 सीटों के लिए 205 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 72 और आप के 52 उम्मीदवार शामिल हैं।

जिला पंचायत निकायों में खाली आठ सीटों के लिए 24 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने सभी आठ और आप ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा।

तालुका पंचायतों की 43 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए 123 उम्मीदवार मैदान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos