लाइव न्यूज़ :

गुजरात: राजकोट में 237 बच्चों ने कोविड-19 के कारण अपने माता या पिता, अथवा दोनों को खोया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक जुलाई गुजरात के राजकोट जिले में कम से कम 237 बच्चों ने कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण अपने माता, पिता या दोनों को खोया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला बाल संरक्षण कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ज्यादातर लोगों की मौत कोविड-19 की दूसरी लहर में हुई।

विज्ञप्ति के अनुसार, सरकारी लाभ पाने के लिए प्रभावित बच्चों के आवेदन अब भी उन्हें मिल रहे हैं। जिन बच्चों के माता और पिता दोनों की मौत हो गई है उन्हें हाल में घोषित ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत 18 वर्ष का होने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि 18 साल का होने के बाद यदि वे पढ़ाई जारी रखते हैं तो उन्हें 21 साल की आयु तक छह हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी। जिला बाल संरक्षण कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, राजकोट में 193 बच्चों के माता या पिता महामारी की भेंट चढ़ गए और 44 बच्चों के माता और पिता दोनों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी