लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मोरवा हदाफ विधानसभा उपचुनाव में 19.40 फीसद मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 अप्रैल गुजरात के पंचमहाल जिले की मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर शनिवार को उपचुनाव के दौरान पूर्वाह्न 12 बजे तक 19.40 फीसद मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस उपचुनाव में पंजीकृत 2.19 से मतदाताओं में से 19.40 ने सुबह सात से पूर्वाह्न 12 बजे तक वोट डाला। मतदान शाम छह बजे चलेगा।

इस निर्वाचन क्षेत्र में 329 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कोरोना वायरस महामारी के आलोक में एक दूसरे के बीच दूरी बनाये रखने के लिए प्रति मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1000 तक सीमित कर दी गयी है।

निर्दलीय विधायक भूपेंद्र सिह खांट को अवैध जाति प्रमाणपत्र सौंपे जाने पर (विधानसभा की सदस्यता के लिए) अयोग्य ठहराये जाने के बाद मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है । यह अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट है। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos