लाइव न्यूज़ :

गुजरात : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास झील से 194 मगरमच्छों को हटाया गया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 13:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार जुलाई गुजरात के नर्मदा जिला में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास एक झील में नौकायान करने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर पिछले दो साल में झील से 194 मगरमच्छों को निकालकर अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केवड़िया में सरदार वल्लभ पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के पास पंचमुली झील स्थित है जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र है, लेकिन झील में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं, जो सैलानियों के लिए खतरा बन सकते है।

केवड़िया क्षेत्र के वन अधिकारी विक्रमसिंह गभानिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘2019-20 (अक्टूबर-मार्च) में हमने 143 मगरमच्छों को यहां से दूसरी जगह पहुंचाया। 2020-21 में 51 और मगरमच्छों को गांधीनगर और गोधरा में दो बचाव केंद्रों में भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि लेकिन अब भी काफी तादाद में मगरमच्छ मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि 2019-20 में बचाये गये 73 मगरमच्छों को सरदार सरोवर जलाशय में छोड़ा गया। झील से निकाले गये मगरमच्छों को बाद में पंचमहल जिले के गोधरा और गांधीनगर स्थित बचाव केंद्रों में भेजा गया। उन्होंने बताया, ‘‘मगरमच्छों को पकड़ने के लिए करीब 60 जाल बिछाये गये हैं। झील के जिस हिस्से में सीप्लेन (पानी से उड़ने व उतरने वाले जहाज) का परिचालन होता है (अहमदाबाद से केवड़िया के बीच), वह पूरी तरह सुरक्षित है।’’

राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार 2019 में गुजरात राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (जीएसएफ डीसी) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास पंचमुली झील में नौकायान की शुरुआत की। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में नौकायान पर्यटकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र है और खासकर सप्ताहांत में यहां भारी भीड़ रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं