गुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2026 11:45 IST2026-03-19T11:42:48+5:302026-03-19T11:45:58+5:30

जीएसआरटीसी प्रतिदिन 8,000 से अधिक बसों का बेड़ा संचालित करता है, जो 33 लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है और 27 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित और समय पर परिवहन सेवाएं प्रदान करता है।

Gujarat 182 assembly seats Chief Minister Bhupendra Patel flagged off 182 new GSRTC buses saying expansion will cost Rs 62 crore constituencies in Gandhinagar | गुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

file photo

Highlightsनए बेड़े का विस्तार 62 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।प्रदूषण और यातायात की भीड़ को कम करने का संदेश दिया।जीएसआरटीसी को हर साल नयी बसें खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

गांधीनगर: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को यहां गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) की 182 नयी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए एक-एक बस समेत निगम की कुल 182 नयी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए राज्य की राजधानी में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। पटेल के अलावा, समारोह में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और परिवहन राज्य मंत्री प्रवीण माली भी मौजूद थे। नए बेड़े का विस्तार 62 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

बुधवार को, सतत परिवहन को बढ़ावा देने के एक प्रतीकात्मक संकेत के रूप में, मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधायकों ने अपने आवासों से विधानसभा तक राज्य परिवहन की बसों से यात्रा करते हुए, नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग के माध्यम से प्रदूषण और यातायात की भीड़ को कम करने का संदेश दिया।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, जीएसआरटीसी प्रतिदिन 8,000 से अधिक बसों का बेड़ा संचालित करता है, जो 33 लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है और 27 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित और समय पर परिवहन सेवाएं प्रदान करता है। इसके अनुसार राज्य सरकार जीएसआरटीसी को हर साल नयी बसें खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

Web Title: Gujarat 182 assembly seats Chief Minister Bhupendra Patel flagged off 182 new GSRTC buses saying expansion will cost Rs 62 crore constituencies in Gandhinagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे