लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बारिश की वजह से 18 सड़कें बंद, अगले चार दिन में और बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:28 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 सितंबर गुजरात के कई इलाकों में पिछले दो दिनों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव और क्षति के मद्देनजर दो राज्य राजमार्गों समेत 18 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) ने दिन में जारी अपने पूर्वानुमान में अगले चार दिनों में गुजरात के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और उत्तरी गुजरात, सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के इलाकों में इस दौरान भारी से भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है।

एसईओसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अमरेली और पोरबंदर जिलों से गुजरने वाले दो राज्य राजमार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 पंचायत सड़कों को जलजमाव और बारिश से पहुंची क्षति की वजह से शुक्रवार को बंद कर दिया गया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य के उत्तरी हिस्से में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह छह बजे तक भारी से मध्यम बारिश हुई। वहीं साबरकांठा के तालोद तालुका में सबसे ज्यादा 92 मिलीमीटर बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे