लाइव न्यूज़ :

गुजरातः 12 विधायकों ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, पार्टी को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की सताने लगी है आशंका

By महेश खरे | Updated: June 4, 2019 08:16 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के कारण गुजरात से राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के 12 विधायकों ने विधायक दल की बैठक से अनुपस्थित रह कर कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है. पेंच यह है कि गुजरात विधानसभा के संख्या बल को देखते हुए भाजपा केवल एक सीट पर ही जीत सकती है. कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके राधनपुर के विधायक अल्पेश ठाकोर इस काम में भाजपा के मददगार की मुद्रा में दिख रहे हैं.

कांग्रेस के 12 विधायकों ने विधायक दल की बैठक से अनुपस्थित रह कर कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है. नेतृत्व को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका सताने लगी है. सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया था, लेकिन 72 में से 12 ही आए और न आने का कोई कारण भी नहीं बताया.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के कारण गुजरात से राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं. पेंच यह है कि गुजरात विधानसभा के संख्या बल को देखते हुए भाजपा केवल एक सीट पर ही जीत सकती है. दूसरी सीट कांग्रेस को मिलना तय है. सीट बचाने के लिए भाजपा के सामने दो ही मार्ग हैं एक, कांग्रेस के कम से कम 15 विधायकों को दलबदल कराके भाजपा में शामिल कर ले, दूसरा, मतदान के वक्त क्रॉस वोटिंग करा ले.अल्पेश हो रहे भाजपा के मददगार कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके राधनपुर के विधायक अल्पेश ठाकोर इस काम में भाजपा के मददगार की मुद्रा में दिख रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दावा भी किया कि कांग्रेस के 15 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं. इस के बाद बैठक से 12 विधायकों की अनुपस्थिति ने कांग्रेस नेतृत्व की घर बचाने की चिंता बढ़ा दी है.जिसे जाना हो वह बता कर जाए धानानी विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानानी ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि वे राज्यसभा चुनाव तक किसी मंत्री से मुलाकात नहीं करें. अगर कोई भाजपा में जाना ही चाहता है तो वह बता कर जाए. हम उसे बाजे गाजे के साथ विदा करेंगे. असल में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से बीते दिनों चार विधायकों ने मुलाकात की है, इसके बाद ही कांग्रेस से विधायकों के पाला बदल की कयास तेज हुई है. प्रलोभनों का दौर भाजपा विधानसभा में संख्याबल को बढ़ाने के लिए कांग्रेस विधायकों पर डोरे डाल ही रही है.मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने खुले स्वर में कह भी दिया है कि आने वालों का स्वागत है. दरअसल भाजपा राज्यसभा की एक सीट खोने के लिए तैयार नहीं है. आने वाले समय में प्रलोभनों का दौर और तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.भाजपा की भी हुई बैठक गुजरात भाजपा ने भी बैठक करके जहां विधानसभा के बजट सत्र के एजेंडे पर मंथन किया, वहीं लोकसभा चुनाव में सभी 26 सीटें जीताने के लिए गुजरात की जनता का आभार माना. बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए पैनल के चयन पर भी माथापच्ची की गई.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया