लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नए स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए उत्तराखंड में दिशानिर्देश जारी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:41 IST

Open in App

देहरादून, 30 नवंबर विभिन्न देशों में कोविड-19 के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के मामले सामने आने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिंता जताए जाने के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने तथा सभी स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों की जांच करवाने के निर्देश दिए ।

स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने यहां जारी एक आदेश में अधिकारियों से राज्य की सीमाओं पर जांच कराने को भी कहा गया है ।

प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिए आदेश में पाण्डेय ने कहा कि केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन रूप से निगरानी व कोविड-19 की जांच की जाए और संक्रमित पाए जाने पर उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए अनिवार्य रूप से सरकारी दून मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजे जाएं ।

इसमें जांच बढ़ाने और जिलों के सभी स्वास्थ्य​कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों की भी जांच कराने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू