लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के शिकार लोगों के परिवारों के मुआवजे के लिए दिशानिर्देश विमर्श की प्रक्रिया में: सरकार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों को अनुग्रह राशि दिए जाने के संबंध में दिशानिर्देशों को तैयार करने को लेकर फिलहाल विचार-विमर्श चल रहा है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को बताया, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने गौरव कुमार बंसल बनाम भारत संघ नामक 2021 की रिट याचिका संख्या 539 में 30 जून 2021 के अपने निर्णय में अन्य बातों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को यह निर्देश दिया था कि वह कोविड-19 के कारण मरने वाले व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को जीवन के नुकसान के लिए अनुग्रह सहायता के लिए दिशा निर्देशों की सिफारिश करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस निर्णय के अनुसार सभी हितधारकों के साथ मामले पर परामर्श किया जा रहा है।’’

उच्चतम न्यायालय ने 30 जून को एनडीएमए को कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए छह सप्ताह में दिशानिर्देश जारी करने को कहा था। अदालत ने यह भी कहा था कि एनडीएमए अपने वैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने में विफल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां