लाइव न्यूज़ :

विदेशी राजनयिकों का कश्मीर में ‘गाइडेड टूर’ एक मजाक है: तिवारी

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:32 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 17 फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने 24 देशों के राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर दौरे को ‘गाइडेड टूर’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह ‘‘मजाक’’ है तथा लोगों के घावों पर नमक रगड़ना है।

तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘(जम्मू कश्मीर में) विदेशी जा सकते हैं, लेकिन संयुक्त संसदीय समिति और विपक्षी नेता नहीं जा सकते। यह गाइडेड टूर एक मजाक है। यह बुरी तरह जख्मी लोगों के घाव पर नमक रगड़ना है।’’

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर का वर्ष 2019 में विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद वहां के हालात का जायजा लेने फ्रांस, यूरोपीय संघ और मलेशिया समेत 24 देशों के राजदूतों का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर केंद्र शासित प्रदेश पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के देशों के राजदूत हैं। प्रतिनिधिमंडल को मध्य कश्मीर के बडगाम में एक सरकारी कॉलेज ले जाया गया, जहां प्रशासन ने उनका स्वागत किया और पंचायत समेत स्थानीय निकायों को मजबूत किए जाने के कदमों के बारे में अवगत कराया।

यूरोपीय संघ, फ्रांस, मलेशिया, ब्राजील, इटली, फिनलैंड, बांग्लादेश, क्यूबा, चिली, पुर्तगाल, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, स्वीडन, सेनेगल, ताजिकिस्तान, कीर्गिस्तान, आयरलैंड, घाना, एस्टोनिया, बोलीविया, मलावी, इरीट्रिया और आयवरी कोस्ट के राजनयिक कड़ी सुरक्षा के बीच शहर पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो