लाइव न्यूज़ :

गार्ड की कोविड-19 से मौत, विधवा ने अदालत से 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल महामारी के दौरान सफदरजंग ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड की कोविड-19 से मौत होने के बाद उसकी विधवा ने दिल्ली उच्च न्यायालय से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अनुरुप 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिलवाने की मांग की है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने महिला की अर्जी पर केन्द्र, दिल्ली सरकार और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। महिला ने अपनी अर्जी में कोरोना योद्धाओं (स्वास्थ्यकर्मियों) के लिए केन्द्र सरकार द्वारा करायी गयी बीमा राशि के अलावा दिल्ली सरकार की योजना के तहत एक करोड़ रुपये की राशि भी मांगी है।

याचिका के अनुसार, महिला के पति की मौत पिछले साल 14 जून को कोविड-19 के कारण हुई, उस वक्त वह सफदरजंग अस्पताल के ओपीडी में गार्ड के तौर पर तैनात था।

महिला ने दावा किया है कि वह कोविड-19 पर तैनात कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौत या कोरोना योद्धाओं की मौत के बाद उसके परिजनों के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से घोषित योजनाओं के अनुरुप अनुग्रह राशि का भुगतान की हकदार है। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसने जन शिकायत प्रकोष्ठ और अन्य अधिकारियों से भी संपर्क किया है।

याचिका के अनुसार, महिला को कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला इसलिए वह राहत पाने अदालत आयी है।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए