बिहार में जीआरपी उपनिरीक्षक को गोली मारी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:31 IST2021-01-31T18:31:38+5:302021-01-31T18:31:38+5:30

GRP sub-inspector shot in Bihar | बिहार में जीआरपी उपनिरीक्षक को गोली मारी

बिहार में जीआरपी उपनिरीक्षक को गोली मारी

पटना, 31 जनवरी पटना (ग्रामीण) के बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर अज्ञात अपराधियों ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक उपनिरीक्षक को गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पटना में पुलिस अधीक्षक (रेल) जे. जालारदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बाढ़ में तैनात विपिन कुमार सिंह पर शनिवार देर रात हमला किया गया।

जालारदी ने कहा कि उन्होंने बाढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर पांच-छह लोगों को देखा और उनसे वहां से हटने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर हुई बहस में एक अपराधी ने गोली चला दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह के कमर में गोली लगी और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: GRP sub-inspector shot in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे