लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में समाजवादी पार्टी के नेता को धमकी देने के आरोप में GRP ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 20:42 IST

मध्य प्रदेशः डॉ. सुनीलम से अभद्रता करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी भोपाल के रहने वाले है. 

Open in App

चलती ट्रेन में पूर्व समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. सुनीलम को धमकी देने के आरोप में जीआरपी ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम बीती 15 जुलाई को मुलताई के लिए गोंडवाना एक्सप्रेस से जा रहे थे. तभी रास्ते में रात को बीना से एक युवती के साथ बोगी में चढ़े युवक ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. 

युवक ने डॉ. सुनीलम को सबक सिखाने के लिए कुछ लोगों को भोपाल स्टेशन पर भी बुला लिया था. इस दौरान सुनीलम ने बोगी के टॉयलेट में घुस कर जान बचाई थी. इस मामले में पूर्व विधायक ने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिकायत की थी. जिसके बाद संसद में भी यह मामला गूंजा था.

डॉ. सुनीलम से अभद्रता करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी भोपाल के रहने वाले है. 

गिरफ्तार हुए आरोपियों में दानेश पिता रोशन अली, अमन खान पिता मुश्ताक अहमद खान, फैजल पिता मोहम्मद वसीम, अमित पिता राजकुमार राजपूत और मो. शहनवाज पिता मोहम्मद अख्तर शामिल हैं. सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की है. 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह