लाइव न्यूज़ :

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विकास माप महत्वपूर्ण: सरकार ने राज्यों से कहा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी बच्चों के लिए ‘सामान्य’, ‘कम वजन’, ‘गंभीर कुपोषित’, ‘मध्यम कुपोषित', ‘वृद्धि रूकने’ और ‘कमजोर’ के रूप में उनकी स्थिति जानने के लिए विकास माप आवश्यक है।

सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्रालय ने कहा है कि हर महीने छह वर्ष की उम्र तक के कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों के लिए माप किया जाना चाहिए।

इसमें कहा गया है, ‘‘कोई भी बच्चा जिसे किसी खास महीने में नहीं मापा जाता है, उसे अगले महीने अनिवार्य रूप से नापा जाना चाहिए।’’ मंत्रालय ने बच्चों की नियमित वृद्धि निगरानी को बढ़ावा देने, ‘पोषण ट्रैकर’ के उपयोग को बनाए रखने और सेवा वितरण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बच्चे के पहले 1,000 दिन को लेकर प्रोत्साहन दिशानिर्देशों को लागू करने के बारे में भी कहा है।

मंत्रालय ने कहा है, ‘‘सभी बच्चों के लिए सामान्य, कम वजन, कुपोषित, गंभीर कुपोषित, वृद्धि रूकने, कमजोर होने के बारे में उनकी स्थिति जानने के लिए विकास माप-लंबाई, ऊंचाई और वजन को जानना आवश्यक है।’’

संशोधित दिशानिर्देश एक नवंबर से लागू हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और दो साल तक के बच्चों के निरीक्षण के लिए कार्यकर्ताओं के घर के कम कम 60 प्रतिशत दौरे को भी रेखांकित किया गया है।

पत्र में कहा गया, ‘‘इन मानदंडों की उपलब्धि पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन के माध्यम से निर्धारित की जाएगी।’’ पोषण वितरण सेवाओं को मजबूत करने और पारदर्शिता लाने के लिए पिछले साल इस एप्लिकेशन की शुरुआत की गई थी। इसे पोषण संबंधी परिणामों की सतत निगरानी के लिए विकसित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस