लाइव न्यूज़ :

युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय: गहलोत

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:20 IST

Open in App

जयपुर, 31 मई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति परिवार, समाज, राज्य व देश के लिए गम्भीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की आदतों से दूर रखने व आमजन को तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के लिए जन आंदोलन के रूप में एक व्यापक अभियान चलाया जाना चाहिए।

गहलोत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''प्रतिवर्ष तम्बाकू निषेध दिवस मनाने के साथ-साथ हमें नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए गम्भीरता से जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। निरोगी राजस्थान का सपना साकार करने के लिए प्रदेशवासी बीड़ी, सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करें तथा नई पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाएं।''

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार देश के अन्य राज्यों में सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंधों का अध्ययन कर राज्य में इन उत्पादों पर निषेध के लिए नीति बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से उदयपुर के देबारी के स्वास्थ्य मित्र प्रेमसिंह से संवाद किया और स्वास्थ्य मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने राज्य भर में नियोजित 90 हजार स्वास्थ्य मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मित्र ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओें का पता लगाकर उनकी परेशानी प्रशासन तक पहुंचाने में सेतू बने।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में तम्बाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos