लाइव न्यूज़ :

छात्रों के समूह ने पुस्तकालय में घुसकर कर्मचारियों से हाथापाई की: जेएनयू

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने बृहस्पितवार को आरोप लगाया कि छात्रों के एक समूह ने सेंट्रल लाइब्रेरी में घुसकर कर्मचारियों के साथ हाथापाई की, जिसके बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विश्वविद्यालय ने आरोप लगाया कि ये छात्र बीते दो दिन से पुस्तकालय पर कब्जा किये हुए हैं। पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना आठ जून को हुई और विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा, ''शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, दिल्ली आपदा प्रबंधन अधिनियम व सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम के तहत मामला दर्ज किया गया।'''

पुलिस ने कहा कि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। छात्रों और पुस्तकालय प्रमुख के बीच इस संबंध में बैठक भी हुई है। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, ''इस घटना ने पुस्तकालय के कर्मचारियों और यहां तक कि छात्रावासों में रहने वाले अन्य छात्रों के लिए खतरा पैदा कर दिया है।''

विश्वविद्यालय ने कहा, ''छात्रों के एक समूह ने आठ जून को सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की और कांच का दरवाजा तोड़कर बी आर अंबेडकर पुस्तकालय के अंदर घुस गए। तब से पुस्तकालय पर कब्जा कर रखा है।''

बयान में कहा गया है कि छात्रों ने रात में भी पुस्तकालय खाली नहीं किया।

विश्वविद्यालय के एक छात्र ने बताया, ''पुस्तकालय काफी समय से नहीं खुला है, जिससे पीएचडी के छात्र आक्रोशित हो थे। उन्हें अपने प्रोजेक्ट जमा कराने हैं, छात्र अभी भी चिंतित हैं और उन्हें पुस्तकालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। छात्र पुस्तकालय में घुसे तो थे लेकिन कोई हिंसा नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान