लाइव न्यूज़ :

रिफाइनरी कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए मंत्री समूह गठित

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:49 IST

Open in App

जयपुर, चार नवम्बर बाड़मेर में निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी पेट्रोलियम रिफाइनरी का काम प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा हो, इसके लिए अब इसकी नियमित समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर की जाएगी। रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्री समूह गठित किया गया है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, यह मंत्री समूह परियोजना के काम की प्रगति की नियमित निगरानी करेगा। इससे रिफाइनरी के विषय में सरकार के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ ही अन्तर्विभागीय मुद्दों का त्वरित समाधान हो सकेगा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों से समन्वय भी स्थापित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को रिफाइनरी की प्रगति को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की तर्ज पर रिफाइनरी के काम को भी प्रतिबद्धता के साथ व समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे।

मंत्री समूह के सदस्यों में ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, खान व पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल आंजना, कौशल विकास व रोजगार मंत्री अशोक चांदना, पचपदरा विधायक मदन प्रजापति शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे