ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की स्थिति ‘नाजुक पर स्थिर’ बनी हुई है : अधिकारी
By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:08 IST2021-12-14T22:08:37+5:302021-12-14T22:08:37+5:30

ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की स्थिति ‘नाजुक पर स्थिर’ बनी हुई है : अधिकारी
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की हालत ‘नाजुक लेकिन स्थिर’ बनी हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। वरूण सिंह का बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पिछले बृहस्पतिवार को ग्रुप कैप्टन सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
बुधवार को हुई दुर्घटना के बाद ग्रुप कैप्टन को गंभीर रूप से झुलस जाने की वजह से वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।