ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:44 IST2021-12-10T21:44:44+5:302021-12-10T21:44:44+5:30

Group Captain Varun Singh's condition critical but stable: Officials | ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर : अधिकारी

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर : अधिकारी

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिंह का बेंगलुरु के कमान अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ग्रुप कैप्टन सिंह की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमान अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

बुधवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन को वेलिंगटन स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें पहले सड़क मार्ग से एम्बुलेंस में सुलूर ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु पहुंचाया गया।

बुधवार को, कुन्नूर के पास एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्यकर्मियों का निधन हो गया था। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित बचे हैं।

पिछले साल एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचा लेने के उत्कृष्ट कार्य के चलते ग्रुप कैप्टन सिंह को अगस्त महीने में शौर्य चक्र से नवाजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Group Captain Varun Singh's condition critical but stable: Officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे