लाइव न्यूज़ :

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सदैव गर्व, वीरता एवं समर्पण के साथ मां भारती की सेवा की : चौहान

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:00 IST

Open in App

भोपाल, 15 दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने (वरुण सिंह) सदैव गर्व, वीरता, प्रोफेशनलिज्म एवं समर्पण के साथ मां भारती की सेवा की।

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास आठ दिसंबर हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरू के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी।

चौहान ने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस हेलीकॉप्टर हादसे में अकेले कैप्टन वरुण सिंह ही थे, जो अब तक जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन ने जीवन का हर क्षण एक योद्धा की तरह व्यतीत किया और अंतिम क्षण को भी उन्होंने एक योद्धा की भांति जिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे सदैव देश की स्मृतियों में रहेंगे।’’

चौहान ने कहा, ‘‘तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में (भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के रूप में आज राष्ट्र ने अपने वीर सपूत को खो दिया। उन्होंने सदैव गर्व, वीरता, प्रोफेशनलिज्म एवं समर्पण के साथ माँ भारती की सेवा की। उनके सेवा और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे