आगरा में शादी समारोह में चली गोली से दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:05 IST2021-07-01T22:05:13+5:302021-07-01T22:05:13+5:30

Groom's cousin dies due to bullet fired at wedding ceremony in Agra | आगरा में शादी समारोह में चली गोली से दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत

आगरा में शादी समारोह में चली गोली से दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत

आगरा, एक जुलाई आगरा में शादी समारोह में चली गोली से दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त फौजी को हिरासत में लिया है।

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में बुधवार को मुडी रोड स्थित वृंदावन गार्डन में शादी समारोह था। सादाबाद के गांव भगैना निवासी पूरन सिंह की बेटी रेनू की शादी थी। शादी की रस्में पूरी हो गयीं, जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे मैरिज होम के बाहर मुरसान निवासी सेवानिवृत्त फौजी ज्ञानेंद्र सहित अन्य लोग खड़े थे।

एसओ खंदौली अरविंद निर्वाल का कहना है कि उसी वक्त अचानक से ज्ञानेंद्र की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चल गई, जो दूल्हे के फुफेरे भाई गोवर्धन के बरौली बेस निवासी 17 वर्षीय भोगा को लगी।

उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिटायर फौजी ज्ञानेंद्र को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Groom's cousin dies due to bullet fired at wedding ceremony in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे