लाइव न्यूज़ :

कठुआ के मंदिर को निशाना बनाकर किया गया ग्रेनेड हमला, विस्फोट से अफरातफरी की स्थिति बनी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:40 IST

Open in App

जम्मू, 30 दिसंबर आंतकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार शाम को एक मंदिर को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। लेकिन इसका निशाना चूक गया और यह थोड़ी दूर जाकर फटा, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू में शांति को प्रभावित करने के मकसद से पाकिस्तानी आकाओं की शह पर पुंछ एवं जम्मू जिलों में ग्रेनेड हमले की योजना को नाकाम करते हुए पुलिस ने हाल ही में आंतकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद यह हमला किया गया ।

कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, '' हीरानगर सेक्टर में देर शाम करीब 7:30 बजे एक मंदिर पर ग्रेनेड हमला किया गया, जो निशाना बनाए गए स्थान से कुछ दूरी पर खुली जगह पर फटा। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।''

उन्होंने कहा कि इस हमले के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकवादियों को दबोचने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू