जम्मू कश्मीर के रजौरी में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, पांच घायल

By भाषा | Updated: August 13, 2021 00:07 IST2021-08-13T00:07:27+5:302021-08-13T00:07:27+5:30

Grenade attack on BJP leader's house in Jammu and Kashmir's Rajouri, five injured | जम्मू कश्मीर के रजौरी में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, पांच घायल

जम्मू कश्मीर के रजौरी में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, पांच घायल

जम्मू, 12 अगस्त जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में बृहस्पतिवार रात को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर पर ग्रेनेड से हुए हमले में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि खंडली इलाके में स्थित घर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और वह छत पर फट गया।

उन्होंने बताया कि हमले में घायल पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Grenade attack on BJP leader's house in Jammu and Kashmir's Rajouri, five injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे