लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में ग्रेनेड हमला, चार नागरिक घायल

By भाषा | Updated: September 14, 2021 13:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 सितंबर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा किये गए एक ग्रेनेड हमले में कम से कम चार नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

आतंकवादियों ने आज दोपहर में पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों के एक वाहन की ओर ग्रेनेड फेंका, लेकिन ग्रेनेड सड़क किनारे फट गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकियों के ग्रेनेड हमले बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह शहर के चनापोरा इलाके में एक ग्रेनेड हमले में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए थे।

सुरक्षा बलों ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के व्यस्त परिम्पिरा-पंथाचौक मार्ग पर आतंकवादियों द्वारा लगाए गए छह ग्रेनेड का पता लगाया था और उन्हें निष्क्रिय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो