लाइव न्यूज़ :

ग्रीनपीस इंडिया ने डब्ल्यूटीओ से कोविड-19 टीके पर पेटेंट अधिकार को समाप्त करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई एनजीओ ग्रीनपीस इंडिया ने सोमवार को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से कोविड-19 टीके पर बौद्धिक संपदा एवं पेटेंट अधिकार को समाप्त करने का अनुरोध किया।

साथ ही कहा कि अमीर एवं गरीब देशों में टीका पहुंच के फर्क के कारण लोगों की जान जा रही है।

डब्ल्यूटीओ को लिखे खुले पत्र में गैर सरकारी संगठन ग्रीनपीस ने कहा कि भारत को टीके की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और टीके पर बौद्धिक संपदा एवं पेटेंट अधिकार के संबंध में लिए गए फैसले से या तो कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में मजबूती आएगी अथवा ऐसी लड़ाई की तरफ बढ़ जाएंगे, जोकि जीती नहीं जा सकती।

डब्ल्यूटीओ की ट्रिप्स परिषद की बैठक 8-9 जून को होने जा रही है, जिससे पहले यह पत्र लिखा गया है। ट्रिप्स विश्व व्यापार संगठन द्वारा संचालित अन्तरराष्ट्रीय संधि है, जिसमे बौद्धिक सम्पत्ति के अधिकारों के न्यूनतम मानकों को तय किया गया है।

डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक को लिखे पत्र में ग्रीनपीस ने कहा, '' विकासशील देशों में वर्ष 2021 में 10 में से नौ लोगों को कोविड टीका नहीं लग सका है। भारत को महामारी से निपटने में सबसे आवश्यक टीके की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।''

पत्र में कहा गया कि बड़ी दवा कंपनियां टीके के उत्पादन को बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं तकनीक को साझा करने की इच्छुक नहीं हैं, जिससे कई देशों को टीके की कमी झेलनी पड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान