लाइव न्यूज़ :

हरित अधिकरण ने हरियाणा में एनपीसीआईएल को मिली पर्यावरणीय मंजूरी के ख्रिलाफ याचिका अर्जी खारिज की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) को मिली पर्यावरणीय मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है।

हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए. के. गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सिर्फ यह मुद्दा उठाने से कि क्षेत्र के संरक्षण के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है, आदेश की समीक्षा का कोई मामला नहीं बनता है।

पीठ ने कहा, ‘‘अगर अधिकरण के आदेश का उल्लंघन हो रहा है तो समीक्षा अर्जी उसका उपाय नहीं है। इसके अलावा दो साल के बाद दायर होने के कारण आदेश पर समीक्षा याचिका की अपनी सीमा है, वहीं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (परंपरा और प्रक्रिया) नियम, 2011 के तहत इसके लिए 30 दिनों की अवधि दी हुई है।’’

अधिकरण एनजीओ अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें अधिकरण द्वारा 2018 में एनपीसीआईएल को दी गई पर्यावरणीय मंजूरी को चुनौती देने संबंधी उसकी याचिका को खारिज किए जाने की समीक्षा का अनुरोध किया गया है।

गोरखपुर गांव में बनने वाली हरियाणा अणु विद्युत परियोजना में 700-700 मेगावाट के चार संयंत्र लगने हैं जिनपर कुल 23,502 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू