लाइव न्यूज़ :

हरित अधिकरण ने पर्यावरण मंत्रालय से अपने तंत्र को दुरुस्त करने को कहा

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पर्यावरण और वन मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह विभिन्न परियोजनाओं और उद्योगों को दी गयी पर्यावरण मंजूरी में तय शर्तों का पालन सुनिश्चित करने को निगरानी तंत्र को बेहतर बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए।

अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने पर्यावरण मंत्रालय से ‘बी’ और ‘बी-1’ श्रेणी की परियोजनाओं की उचित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए राज्यों में जिला पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण के गठन पर समुचित ध्यान देने को कहा।

‘बी’ श्रेणी की परियोजनाओं को राज्य सरकार से मंजूरी चाहिए होता है जबकि ‘बी1’ श्रेणी की परियोजनाओं को पर्यावरण प्रभाव आकलन की जरुरत होती है और उसे जनता की सलाह की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है।

पीठ ने कहा कि अन्य कदमों के अलावा पर्यावरण मंत्रालय को समयबद्ध तरीके से निगरानी के लिए अपने तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे