लाइव न्यूज़ :

हरे कटहल का आटा टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित करने में मददगार : अध्ययन

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:24 IST

Open in App

कोच्चि, 15 जून दैनिक आहार में हरे कटहल का आटा इस्तेमाल किए जाने से टाइप 2 मधुमेह के रोगियों में प्लाज्मा शर्करा के स्तर को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

यह बात एक नए अध्ययन में कही गई है और इससे संबंधित रिपोर्ट पत्रिका ‘नेचर’ में प्रकाशित हुई है।

अध्ययन ए गोपाल राव, के. सुनील नाइक, ए जी उन्नीकृष्णन और जेम्स जोसेफ द्वारा किया गया जिन्होंने हरे कटहल के आटे ‘जैकफ्रूट 365’ के प्रभाव का मूल्यांकन किया। यह पेटेंट प्राप्त एक उत्पाद है जो भारत के हरे कटहल से बना है।

इसमें 40 लोगों को शामिल किया गया और हरे कटहल के आटे का इस्तेमाल करनेवाले समूह में एचबीए1सी के स्तर में काफी कमी देखी गई।

अध्ययन में खाली पेट और भोजन के बाद, दोनों समय के शर्करा स्तर का मूल्यांकन किया गया और पता चला कि आहार में कटहल के आटे का इस्तेमाल किए जाने के सात दिन के भीतर औसत रक्त शर्करा स्तर में कमी आ गई।

यह अध्ययन मई 2019 से फरवरी 2020 के बीच किया गया जिसमें 18 से 60 साल की उम्र तक के लोगों को शामिल किया गया।

उन्नीकृष्णन ने कहा कि इस अध्ययन से मधुमेह के इलाज में चिकित्सीय आहार पद्धति के लिए हरे कटहल के लाभों का पता चलता है तथा ये परिणाम पारंपरिक भारतीय आहार पर आगे और अनुसंधान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

वहीं, अध्ययन के सह लेखक एवं स्टार्टअप ‘जैकफ्रूट 365’ के मालिक जोसेफ ने पीटीआई-भाषा से कहा कि नवंबर 2014 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से हुई एक मुलाकात से हरे कटहल के पेटेंट प्राप्त आटे के विकास की प्रेरणा मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल जनवरी में स्टार्टअप भारत सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी दो मिनट की बातचीत के बाद उत्पाद भारत में लोकप्रिय हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान