लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे से एम्स तक हृदय लाने के लिए बनाया गया हरित गलियारा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली यातायात पुलिस ने एक जीवित हृदय को आईजीआई हवाई अड्डे से एम्स अस्पताल तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार शाम को हरित गलियारा बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ से शाम चार बजकर 20 मिनट पर हवाई मार्ग से हृदय लाया गया। इसे दिल्ली हवाई अड्डे से एम्स अस्पताल तक 16 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए महज 20 मिनट में पहुंचा दिया गया।

उन्होंने बताया कि एम्स के ‘ओर्गेन रीट्रिवल बैंकिंग ऑर्गेनाइजेशन’ (ओआरबीओ) विभाग के प्रमुख से सूचना मिली थी कि आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से एम्स अस्पताल तक हृदय को ले जाने के लिए हरित गलियारा बनाया जाए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने तेज गति से वाहन की आवाजाही के लिए हरित गलियारा बनाते हुए 20 मिनट में हृदय को अस्पताल में पहुंचा दिया। सामान्य मार्ग से इस दूरी को तय करने में तकरीबन एक घंटा लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं