लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा का पहला कूड़ा प्रसंस्करण केंद्र लखनावली में शुरू हुआ

By भाषा | Updated: September 22, 2021 01:37 IST

Open in App

नोएडा, 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बड़ी पहल की है। ग्रेटर नोएडा का पहला ‘रेमेडिएशन प्लांट’ (कूड़ा प्रसंस्करण केंद्र) मंगलवार को लखनावली में शुरू हो गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद्र ने मंगलवार को इसका शुभारंभ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपचंद ने बताया कि ग्रेटर नोएडा मैं रोजाना करीब 250 टन कूड़ा निकलता है जिसको लखनावली में डंप किया जाता है।

यहां पर तीन लाख टन से अधिक कूड़ा जमा हो चुका है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर इस कूड़े को निस्तारित करने के लिए रेमेडिएशन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया। रेमेडिएशन प्लांट लगाने के लिए टेंडर के जरिए ब्राजील की कंपनी लारा का चयन किया गया। इस कंपनी ने भारतीय कंपनी एवियन एमरो के साथ मिलकर कूड़ा निस्तारित करने के लिए अनुबंध किया।

दोनों कंपनियों ने मिलकर लखनावली में प्लांट तैयार किया, जिसे मंगलवार से शुरू कर दिया। यहां पर लगी पावर स्कैनर, ट्रॉमेल और वेइंग ब्रिज आदि मशीनों को शुरू किया गया। एसीईओ ने कहा कि शहरीकरण का सबसे बड़ी चुनौती कूड़े का उचित प्रबंधन है। ग्रेटर नोएडा ने इस ओर बड़ा कदम उठाया है। लखनावली में एकत्रित कूड़े का प्रबंधन करना बहुत जरूरी था। मानव स्वास्थ्य के लिए भी यह उपयोगी है।

लखनावली में डंप कूड़े में से किचन वेस्ट को अलग कर खाद बनाया जाएगा जिसका उपयोग प्राधिकरण अपनी बागवानी के लिए भी करेगा। इससे करीब 50 फीसदी कूड़ा खत्म हो जाएगा। शेष 50 फीसदी कूड़े में से प्लास्टिक वेस्ट को अलग कर रीसाइकिलिंग प्लांट को भेज दिया जाएगा।

वहां आरडीएफ (प्रमुखतः प्लास्टिक वेस्ट) से फ्यूल या मल्टी लेयर बोर्ड बनेंगे, जिससे कुर्सी, बेंच, ट्री गार्ड जैसे उत्पाद बन सकेंगे। कंस्ट्रक्शन से जुड़े अवशेष का इस्तेमाल सड़कें बनाने और गड्ढे भरने में हो सकेगा। दो साल में लखनावली में डंप कूड़े को साफ करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया