लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा : सफाई कर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: October 23, 2021 19:55 IST

Open in App

नोएडा (उत्तरप्रदेश), 23 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण न्यायाधिकार क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों ने ठेकेदार तथा प्रबंधन के अधिकारियों के खिलाफ मारपीट और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सफाई कर्मी आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर शनिवार को धरने पर बैठ गए।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि रवि नामक सफाई कर्मी ने सूरजपुर थाने में शुक्रवार रात को इस संबंध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं।

शिकायत के मुताबिक सफाई करवाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से तैनात ठेकेदार लोकेश भाटी व प्रबंधन के पदाधिकारियों ने रवि और उनके साथियों के साथ मारपीट की व जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि नाराज सफाईकर्मी आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उनको ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीधे संविदा पर रखे। वे ठेकेदारी प्रथा के तहत काम नहीं करेंगे।

प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह