ग्रेटर नोएडा : एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 23:41 IST2021-10-19T23:41:20+5:302021-10-19T23:41:20+5:30

Greater Noida: In unrequited love, the young man shot himself after shooting the girl. | ग्रेटर नोएडा : एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी

ग्रेटर नोएडा : एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी

नोएडा, 19 अक्टूबर एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मंगलवार शाम को एक युवती को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना में लड़की की मौत हो गई और युवक घायल हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली अन्नू (23) अपनी बहन के साथ दवाई लेने के लिए रेलवे रोड गई थी, जहां बंटी (25) भी पहुंचा था। वह अन्नू से बात करना चाहता था लेकिन लड़की ने उसकी बात को अनसुना कर दिया, जिससे आक्रोशित बंटी ने अन्नू पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि लड़की को गोली मारने के बाद बंटी ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया और बंटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि बंटी और अन्नू एक दूसरे से परिचित थे, दोनों पहले एक ही मोहल्ले में रहते थे। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Greater Noida: In unrequited love, the young man shot himself after shooting the girl.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे