लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:25 IST

Open in App

नोएडा, 29 जुलाई ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने अवैध होर्डिंग लगाकर मोटी कमाई कर रहे लोगों पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) में ऐसे अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनसे वसूली के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। शहर में अवैध विज्ञापनों का धंधा नहीं चलने दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता नीरज जौहर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा पश्चिम में व्यापक स्तर पर अवैध विज्ञापन का धंधा चल रहा था। बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं जिनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्राधिकरण ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर शौदन सिंह ने बताया कि मुख्य सड़कों और भीतरी हिस्सों में बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग उखाड़ दिए गए हैं। इन्हें लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न कंपनियों पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस भेजकर पैसा जमा करने का आदेश दिया गया है। प्राधिकरण की विज्ञापन पॉलिसी के मुताबिक अगर दूसरी बार इन कंपनियों के होर्डिंग्स लगे मिले तो जुर्माना राशि दोगुनी लगाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन