लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरणः 4398.90 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी, ग्राम विकास को प्राथमिकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2021 13:40 IST

प्राधिकरण ने भू-अधिग्रहण और जेवर हवाई अड्डे की परियोजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये, मेट्रो रेल परियोजना के लिए 75 करोड़ और स्टेडियम-खेल के मैदानों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचेयरमैन संजीव मित्तल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में बजट पर मुहर लगाई गई।प्राधिकरण ने ग्राम विकास को प्राथमिकता दी है। ग्रामीण विकास और सेवाओं पर 210 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने वित्तवर्ष 2021-22 के लिए 4398.90 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी।

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास आयुक्त और प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में बजट पर मुहर लगाई गई। बजट में प्राधिकरण ने भू-अधिग्रहण और जेवर हवाई अड्डे की परियोजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये, मेट्रो रेल परियोजना के लिए 75 करोड़ और स्टेडियम-खेल के मैदानों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा प्राधिकरण ने ग्राम विकास को प्राथमिकता दी है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि वित्तवर्ष 2021-22 में ग्रामीण विकास और सेवाओं पर 210 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि शहरी सेवाओं के लिए 460.20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

निर्माण कार्यों पर 900 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 122वीं बोर्ड बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल ने की।

बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेन्द्र भूषण, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा के एसीईओ दीप चन्द्र समेत बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

भूषण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत प्राधिकरण ने शहर में 100 स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला किया है।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों