लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने छत पर अवैध रूप से लगे मोबाइल फोन का टावर हटाया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 10:41 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खेड़ी भनौता गांव में एक घर की छत पर बिना अनुमति के लगे मोबाइल फोन के टॉवर को हटा दिया है। आसपास के निवासियों ने टावर को हटाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। अदालत के आदेश पर अमल करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल दो की टीम ने मोबाइल टावर को हटा दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपचंद ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति प्राधिकरण से लेनी होती है। प्राधिकरण की तरफ से तय जगहों पर ही टावर लगाने की अनुमति दी जाती है। उसके लिए तय शर्तों का भी पालन करना होता है।

उन्होंने बताया कि टावर लगाने के लिए शुल्क भी निर्धारित है। उसका भुगतान करने पर ही अनुमति मिलती है। टावर लगाने की अनुमति के लिए आवेदन पत्र के साथ एक लाख रुपये शुल्क देय होता है। अगर पहले से टावर लगा लिया है और अनुमति के लिए बाद में आवेदन किया है तो आवेदक को डेढ़ लाख रुपये बतौर शुल्क देना होता है, लेकिन प्राधिकरण उसी जगह के लिए अनुमति देगा, जो जगह तय की गई है।

उन्होंने बताया कि तय प्रक्रिया और नीति का पालन करना होगा। मसलन सामुदायिक केंद्र, शॉपिंग सेंटर, व्यावसायिक, संस्थागत और औद्योगिक सेक्टर में स्थित भवनों पर, नियोजन विभाग की तरफ से तय किए गए ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर टावर लगाने की अनुमति दी जा सकती है। रिहायशी भवन पर टावर लगाने की अनुमति नहीं है। खेड़ी गांव में घर के ऊपर टावर लगा था, जिस पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो