लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव : जोरदार चुनाव अभियान के बाद भी मतदान प्रतिशत कम रहा

By भाषा | Updated: December 2, 2020 00:20 IST

Open in App

हैदराबाद, एक दिसंबर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए मंगलवार को शाम पांच बजे तक 35.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ टीआरएस, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच है। चुनाव के लिए सभी दलों ने जोरदार प्रचार किया था लेकिन मतदान प्रतिशत अपेक्षित रुप से काफी कम देखने को मिला। हालांकि अंतिम मतदान प्रतिशत संकलन और प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने वार्ड नंबर 26 के सभी 69 मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान का आदेश दिया है। मतपत्र पर भाकपा के बजाए माकपा का चुनाव चिन्ह छप जाने के कारण यह फैसला किया गया है। सभी 69 मतदान केंद्रों पर तीन दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा ।

जीएचएमसी के 150 वार्ड के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। इस चुनाव में कुल 74,44,260 मतदाता हैं और कुल 1,122 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सभी 150 वार्डों में मतदान के लिए मतपत्रों का उपयोग किया गया।

अपराह्न एक बजे तक 18.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन दोपहर बाद ही इसमें कुछ रफ्तार आयी।

मतगणना चार दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा