लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव : अपराह्न एक बजे तक 18.2 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:48 IST

Open in App

हैदराबाद, एक दिसंबर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए मंगलवार को अपराह्न एक बजे तक 18.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने वार्ड नंबर 26 के सभी 69 मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान का आदेश दिया है। मतपत्र पर भाकपा के बजाए माकपा का चुनाव चिन्ह छप जाने के कारण यह फैसला किया गया है। सभी 69 मतदान केंद्रों पर तीन दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा ।

भाकपा ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत की थी।

आयोग ने पुनर्मतदान के लिए निर्वाचन प्राधिकार और जीएचएमसी को दूसरे निर्वाचन अधिकारी को तैनात करने का निर्देश दिया है।

एसईसी ने कहा कि पुनर्मतदान के मद्देनजर जीएचएमसी चुनाव पर एक्जिट पोल के प्रकाशन, प्रसारण पर तीन दिसंबर की शाम छह बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

अपराह्न एक बजे तक 18.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन दोपहर बाद ही इसमें कुछ रफ्तार आयी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी, सत्तारूढ़ टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के नगर प्रशासन मंत्री के टी रामा राव तथा अभिनेता-नेता चिरंजीवी ने सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जीएचएमसी के 150 वार्ड के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। इस चुनाव में कुल 74,44,260 मतदाता हैं और कुल 1,122 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ टीआरएस, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच है । चुनाव के लिए सभी दलों ने जोरदार प्रचार किया था।

तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 48,000 मतदान कर्मियों और 52,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। महामारी के मद्देनजर आयोग ने विशेष इंतजाम भी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?